Thursday, August 28, 2014

10 स्मार्टफोन ऐप्प्स आपका IQ (बुद्धि-लब्धि गुणांक) बढ़ाने के लिए

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
आजकल इंटरनेट पर आलिया भट्ट नाम की एक अभिनेत्री का वीडियो 'आलिया भट्ट- जीनियस ऑफ द इयर' खूब चर्चा में है। इसके पहले इस अभिनेत्री के ऊपर उनके कमजोर सामान्य ज्ञान को लेकर काफी जोक्स भी बने हैं। सामान्य ज्ञान बढ़ाने की जरूरत  कई लोगों को महसूस होती है। उनके लिए एंड्रॉइड और ios प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो यूजर्स का IQ लेवल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही 10 ऐप्स के बारे में: 

  1. IQ Booster: गूगल प्ले पर मौजूद ये ऐप फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में 30 सवालों की एक सीरीज होती है जो आपकी मैथ्स, लॉजिकल रीजनिंग और करेंट नॉलेज को टेस्ट करता है। 9.4 MB साइज के इस ऐप को गूगल प्ले से अब तक 50,000 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए एंड्रॉइड 2.2 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। 
  2. IQ Test Preparation: इस ऐप में भी यूजर्स का आईक्यू टेस्ट किया जाता है। अगर आप किसी कॉम्पटिटिव एक्जाम के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये ऐप आपकी मदद कर सकता है। गूगल प्ले पर मौजूद ये फ्री ऐप डाउनलोड करने के लिए आपके पास एंड्रॉइड 2.2 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।  
  3. Brain Trainer Special: अगर आप गेमिंग की मदद से अपना आईक्यू बढ़ाना चाहते हैं तो ये एक अच्छा गेम साबित हो सकता है। इस ऐप के जरिए क्रॉसवर्ड से लेकर नंबर गेम्स तक कई विकल्प मिलेंगे। ये ऐप कई भाषाएं सपोर्ट करता है। गूगल प्ले से अब तक इस ऐप को 500,000 से ज्यादा लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। 7.0 MB का ये ऐप अगर आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एंड्रॉइड 2.2 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।   
  4. Positive Activity Jackpot: ये ऐप यूजर्स के वर्ताव के हिसाब से काम करता है। ये एक तरह की थेरेपी देता है। इसका नाम है प्लीजेंट इवेंट शेड्यूलिंग। ये ऐप यूजर्स के डिप्रेशन को कम करने में मदद भी करता है। यूजर्स अपने हिसाब से एक्टिविटीज इस ऐप में मेंशन करता है और यूजर्स अपने आस पास की एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं। GPS फीचर की मदद से यूजर्स अपने आस-पास क्या चल रहा है कौन सी जगह किस तरह की एक्टिविटी की जा सकती है। इसकी जानकारी ले सकते हैं। गूगल प्ले से इस गेम को 5000 से ज्यादा लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। इसके अलावा, 4.4 MB साइज के इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए एंड्रॉइड 2.2 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।   
  5. Fit Brains Trainer: इस ऐप में 360 यूनिक गेम्स और पजल्स (पहेलियां) हैं। ये यूजर्स की मेंटल एबिलिटी को बढ़ाने का काम करता है। टास्क सेशन और गेमिंग टाइम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को प्रॉब्लम सॉल्विंग टाइम, स्पीड और कॉन्संट्रेशन की एक्सर्साइज कराई जाती है। ये ऐप उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जिन्हें लॉजिकल रीजनिंग सॉल्व करने में दिक्कत होती है। इस ऐप को गूगल प्ले से 500000 से ज्यादा लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।   
  6. Vismory - Visual Memory: आईट्यून्स स्टोर पर ये पेड ऐप 1.99 डॉलर (120.48 रुपए) में मिलेगा। ये ऐप वीजुअल्स के जरिए यूजर्स की याददाश्त को बढ़ाएगा। यूजर्स को स्क्रीन पर दिखाई गई चीजों को देखकर याद रखना होता है। सवाल उनके कलर, चीजें कहां रखीं आदी छोटी बातों पर पूछे जाते हैं। मेमोरी बढ़ाने के लिए ये एक अच्छा ऐप साबित हो सकता है। 45.6 MB का ये ऐप तीन भाषाएं सपोर्ट करता है। इसे डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को ios 5.1 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।   
  7. Memory Mice IQ Brain Teaser: इस ऐप में 24 लेवल दिए गए हैं। ऐप को बनाने वाले डेवलपर का दावा है कि सिर्फ 1 प्रतिशत जनता में ही इस ऐप के पूरे 24 लेवल कम्प्लीट करने लायक आईक्यू होता है। इस गेमिंग ऐप में यूजर्स को लेटर्स, नंबर और ऐसी ही चीजें याद रखनी होती हैं। ये ऐप आईट्यून्स स्टोर पर 0.99 डॉलर (59.94 रुपए) में उपलब्ध है। 1.5 MB साइज का ये ऐप सिर्फ इंग्लिश ही सपोर्ट करता है। ये ऐप ios 3.1 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।   
  8. Portrait Health Brain Teasers: ये ऐप 5 वर्ड स्किल, क्रिटिकल थिंकिंग, मेमोरी, वीजुअल परसेप्शन और कोऑर्डिनेशन जैसे 5 अलग-अलग टेस्ट यूजर्स को देता है। अगर आप ब्रेन टीजर ऐप के यूजर हैं तो आपको इस ऐप के जरिए हमेशा इंटरनेट अपडेट्स मिलते रहेंगे। ये ऐप आईट्यून्स स्टोर पर 0.99 डॉलर (59.94 रुपए) में उपलब्ध है। इस ऐप का साइज सिर्फ 0.3 MB है। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए ios 3.1.3 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।  
  9. Encyclopaedia Britannica: अगर आपको एक ऐसा ऐप चाहिए जो किसी भी विषय पर जानकारी दे सके तो ये ऐप वाकई कारगर साबित हो सकता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स 80000 से ज्यादा एक्सपर्ट आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आईट्यून्स स्टोर पर ये ऐप फ्री में उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को ios 5.0 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। ये ऐप 66.4 MB साइज का है।   
  10. Flipboard: दुनिया के बारे में जानकारी पाने का सबसे अच्छा तरीका है न्यूज पढ़ना। ये ऐप यूजर्स की कुछ इसी तरह से मदद करता है। ये ऐप मीडिया न्यूज को यूजर्स के सामने अट्रैक्टिव तरीके से पेश करता है। आईट्यून्स स्टोर पर ये ऐप फ्री में उपलब्ध है। इसके अलावा ये ऐप 16 भाषाएं सपोर्ट करता है। 19.6 MB साइज का ये ऐप अगर आप भी डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए ios 5.0 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE