Saturday, August 16, 2014

भारत को भारत माता ही क्यों कहा जाता है, पिता क्यों नहीं?

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
देश की आज़ादी से पहले  और बाद के वर्षों में भी हम अक्सर ‘भारत माता की जय’ का नारा सुनते और लगाते आए हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भारत को ‘माता’ क्यों कहते हैं, ‘पिता’ क्यों नहीं और ‘भारत-माता’ शब्द कहां से आया ? आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे:
कहां से आया ‘भारतमाता’ शब्द: पहला लिखित साक्ष्य 19वीं सदी के प्रसिद्ध बांगला लेखक और साहित्यकार भूदेव मुखोपाध्याय के लिखे व्यंग्य – ‘उनाबिम्सा पुराणा’ ('Unabimsa Purana') यां ‘उन्नीसवें पुराण’ ('The Nineteenth Purana') में मिलता है। लेख का प्रकाशन सन 1866 में किया गया था। इस लेख में ‘भारत-माता’ के लिए ‘आदि-भारती’ शब्द का उपयोग किया गया था। 
भारत को ‘माता’  क्यों कहा जाने लगा: भारत को ‘माता’ कहकर संबोधित करने का श्रेय बंगला लेखक किरण
चंद्र बनर्जी को भी जाता है। 1873 में इनके नाटक ‘भारत-माता’ में भारत के लिए ‘माता’ शब्द का प्रयोग किया गया था। आज़ादी से पहले बंगाल में दुर्गा पूजा लोगों को एकजुट करने और स्वराज (आजादी) पर चर्चा करने का एक माध्यम बनी हुई थी। इस दौरान बंगाल के लेखकों, साहित्यकारों और कवियों के लेखों और रचनाओं में मां दुर्गा का गहरा प्रभाव रहा और इनके द्वारा लिखे गए लेखों, नाटकों और कविताओं में भी भारत को दुर्गा की तर्ज पर ‘मां’ और ‘मातृभूमि’ कहकर संबोधित किया जाने लगा। 
मातृभूमि या मदरलैंड का अर्थ क्या है: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, मदरलैंड का मतलब ऐसी जगह से है जहां आपका जन्म हुआ हो और जिस जगह से आप इमोशनल रिश्ता रखते हों। वेबस्टर डिक्शनरी के अनुसार, मदरलैंड का अर्थ ऐसी जगह से है जो आपकी मां या पेरेंट्स की हो। 
भारत के साथ अन्य किस देश में है मदरलैंड का कॉन्सेप्ट: भारत के इलावा रूस को भी ‘मातृभूमि’ या ‘मदरलैंड’ कहा जाता है।
क्या मदरलैंड के अलावा भी कोई और टर्म प्रचलित हैं: हां, अमेरिका में होमलैंड, जर्मनी के लिए फादरलैंड और भारत-रूस में मदरलैंड शब्द प्रचलित हैं। 
फादरलैंड और होमलैंड क्या हैं: फादरलैंड का अर्थ ऐसे देश से है जो आपके ‘पिता’ या ‘पूर्वजों’ का हो। फादरलैंड शब्द का उपयोग नाजी जर्मनी के कॉन्टेक्स्ट में किया गया जहां इस शब्द को राष्ट्रीय विचारधारा के तौर पर देखा गया। वेबस्टर डिक्शनरी के अनुसार, फादरलैंड का अर्थ ऐसी जगह से है जो आपके पिता या पूर्वजों की हो और जहां आपका जन्म हुआ हो। 'होमलैंड' शब्द का प्रयोग अमेरिका के संदर्भ में किया जाता है। द अमेरिकन हेरिटेज डिश्नरी के अनुसार, होम लैंड यानी जन्मस्थान। वह स्थान, क्षेत्र या कोई सीमा जो किसी व्यक्ति विशेष या किसी समुदाय की पहचान हो होमलैंड या गृहस्थान कहलाती है। 
भारत में मौजूद मातृसत्तात्मक परंपरा 'खासी': मातृसत्तात्मक परंपरा को मेघालय में रहने वाले खासी ट्राइब के लोग आज भी फॉलो करते हैं। खासी समुदाय में संपत्ति को मां से बेटी के नाम किया जाता है। यहां सबसे रोचक बात है कि सबसे छोटी बेटी को संपत्ति में सबसे ज्यादा हिस्सा मिलता है। 
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE