Thursday, August 28, 2014

क्या आपको पता हैं मॉर्निंग वॉक के ये फायदे

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
रोजाना सुबह कुछ देर मॉर्निंग वॉक पर जाने के कई फायदे हैं मॉर्निंग वॉक पर जाने से पूरे शरीर का व्यायाम तो हो ही जाता है। साथ ही, शरीर भी दिनभर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है, लेकिन वास्तविकता में बहुत कम लोग  ये जानते हैं कि सुबह कुछ देर वॉक करना सबसे किफायती व्यायाम में से एक है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज करते हैं। एक शोध के अनुसार जो लोग रोजाना 30 मिनट वॉक करते हैं, उन्हें दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यदि पैदल चलने के साथ ही सही खानपान और ध्यान को भी जोड़ लिया जाए तो दिल की बीमारियों का खतरा लगभग नगण्य हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ ख़ास फायदे:
  • कैंसर रहता है दूर: जिन लोगों की दिनचर्या व खानपान नियमित होता है। उन लोगों को कैंसर होने की संभावना बहुत कम होती है। मॉर्निंग वॉक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे कई लाइलाज बीमारियां दूर ही रहती हैं। 1999 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।  
  • याददाश्त बेहतर होती है:  रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के कारण शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और ऑक्सीजन सीधा दिमाग तक पहुंचती है। कैलिफोर्निया युनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार रोजाना सुबह वॉक करने से एल्जाइमर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।  
  • स्वस्थ त्वचा के लिए- मॉर्निंग वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है, इसके साथ ही स्किन चमकदार और यंग बनी रहती है।  
  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है: कई लोग ये विश्वास ही नहीं कर पाते हैं कि वॉक करने का शरीर पर इतना अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि वॉक करने में एक्सरसाइज की तरह पसीना नहीं बहाना पड़ता है। लेकिन सच्चाई ये है कि ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए ये सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।​  
  • मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं: रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है। वॉकिंग करने से मसल्स टोन रहती हैं। इसीलिए घंटों एक्सरसाइज में पसीना बहाने से बेहतर है कि नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाएं।   
  • गुड हार्मोन्स के स्तर में इजाफा: वॉक करने से एंडोरफिन और सेरोटोनिन जैसे गुड हार्मोंस में भी इजाफा होता है। ये दोनों हार्मोन्स हेल्थ को बनाए रखते हैं। जिन लोगों को हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो, उन्हें रोज सुबह कम से कम 30 मिनट वॉक करना चाहिए।  
  • मोटापा कम होता है: यदि आप ओवर वेट हैं तो मॉर्निंग वॉक आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। एक मील चलने पर100 कैलोरी बर्न होती है। दरअसल सुबह के समय बॉडी में ग्लूकोज का स्तर बहुत कम होता है। ग्लूकोज का स्तर कम होने के कारण इस समय वॉक करने पर फैट जल्दी बर्न होता है। 
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE