Thursday, August 18, 2016

महिला पुलिस कर्मियों को हरियाणा सरकार का तोहफा, महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों का होगा एक कैडर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन का उपहार देते हुए महिला पुलिस कर्मियों व पुरुष कर्मियों का एक ही कैडर बनाने, पुलिस में चरणबद्ध तरीके से महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत करने तथा एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल तथा 100 महिला उप निरीक्षक की भर्ती करने की घोषणा की है। सीएम ने मुठभेड़ के
दौरान शहीद होने पर पुलिस कर्मियों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने तथा गंभीर रूप से घायल होने पर दी जाने वाली पांच लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी। सीएम बुधवार को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधुनष सभागार में प्रथम हरियाणा महिला पुलिस दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे थे। लगभग 1200 पुलिस कर्मियों से खचाखच भरे सभागार में सीएम ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से हर संभव कदम उठाए जाएंगे। 
चार महिला कर्मियों को मिला सम्मान: मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस थाने की अवधारणा के एक वर्ष के दौरान अनुसंधान व अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाली चार महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें निरीक्षक गरिमा को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक रेखा रानी, मुख्य सिपाही सुनीता देवी व मुख्य सिपाही नीनू खान को सम्मानित किया गया।
रक्षाबंधन से पहले हर साल होंगे कार्यक्रम: मनोहर लाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के देश में बड़े लंबे समय से कार्यक्रम चलते आ रहे हैं परंतु महिलाओं में सदैव अपने को असुरक्षित ही समझा। महिला बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकें, इसी के मद्देनजर महिला पुलिस थाने खोले गए। अब सभी उपमंडल स्तर पर महिला पुलिस हैल्प डैस्क स्थापित किए जाएंगे तथा हर वर्ष रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.