Friday, September 23, 2016

भारत पाक सीमा पर तनाव बढा; पाकिस्तानी वायुसेना कर रही लड़ाकू विमानों से अभ्यास

उड़ीहमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव एकाएक बढ़ गया है। पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों के बीच भारत भी सीमा पर तैयारी मजबूत करने लगा है। 778 किमी. लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों की नए सिरे से और ज्यादा संख्या में तैनाती हो रही है। हथ‍ियार और ईंधन भंडार भी जमा किया जा रहा है। यह सभी तैयारियां युद्ध जैसे हालात की तरफ इशारा कर रही हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गुरुवार रात एक बार फिर पीएम मोदी काफी समय तक सेना के अभियान कक्ष में रहे। उन्होंने यहीं से एलओसी पर सैन्य गतिविधियों का जायजा लिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत ने यह कार्रवाई पाक वायुसेना के सैन्य अभ्यास के मद्देनजर की है। पाक वायुसेना उत्तरी हिस्सों में अभ्यास कर रही है। पीओके में नो फ्लाई जोन घोषित किया जा चुका है।पाकिस्तान भी युद्ध जैसी तैयारी में जुटा है। गुरुवार को इस्लामाबाद-लाहौर और इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे बंद कर दिए गए। हाईवे पर पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान टेक ऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी बीच, इस्लामाबाद के आसमान में गुरुवार रात सवा 10 बजे छह से सात एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। विमानों ने शहर पर तीन-चार चक्कर लगाए। इससे घबराकर काफी लोग सड़कों पर भी उतर आए। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.