Saturday, October 22, 2016

सीज फायर का उल्लंघन हुआ तो जवानों ने मारे सात पाक सैनिक; दो भारतीय जवान भी जख्मी

गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार दूसरे दिन भीषण गोलीबारी की। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा सुरक्षा बल ने भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया और तीन अन्य घायल को
घायल किया। भारतीय सुरक्षा बल की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी भी मारा गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में इन दिनों धान की कटाई जारी है। पाकिस्तान ने सुनियोजित साजिश के तहत हीरानगर, सांबा व अखनूर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दहशत फैला दी। पाकिस्तान ने शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे गोलीबारी शुरू की। हीरानगर के बोबिया में तैनात सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल गुरनाम सिंह निवासी मगोवाली, आरएसपुरा को स्नाइपर फायर से गोली मारी गई। गुरनाम के सिर में गोली लगी।
यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले सीमा सुरक्षा बल ने आतंकियों के एक दल की घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मारा था, जबकि अन्य घुसपैठिये वापस सीमा पार भाग गए थे। बोबियां में शुक्रवार को सीमा प्रहरी को निशाना बनाने के बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी तेज करते हुए 82 एमएम के मोर्टार भी दागने शुरू कर दिए। सीमा सुरक्षा बल ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में हीरानगर के सामने शक्करगढ़ इलाके में पाकिस्तान रेंजर्स की 24 पीएनआर के सात रेंजर्स मारे गए, जबकि तीन घायल हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके शवों को वहां से हटाते हुए देखा गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी का दायरा बढ़ाते हुए सांबा के साथ ही अखनूर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की कई चौकियों को निशाना बनाया। अखनूर में दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई पाक गोलाबारी शाम सवा पांच बजे तक जारी रही। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बेला जमाना व निकोवाल इलाकों को भी निशाना बनाया।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.