Sunday, December 4, 2016

टाइम पर्सन ऑफ ईयर-2016 में मोदी ने ओबामा, ट्रम्प और पुतिन को छोड़ा बहुत पीछे

टाइम पर्सन ऑफ ईयर-2016 में वोटिंग का रविवार को अंतिम दिन है। 7 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फीसदी वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विकीलीक्स के जूलियन असांज हैं। इन्हें 7
फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर 6 फीसदी वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और व्हिसिल ब्लोअर्स फिंट और मिक हैं। सूची में कुल 30 लोग हैं। शनिवार रात तक दुनिया भर से कुल तीन करोड़ 79 लाख लोग वोटिंग कर चुके थे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं।यह लगातार चौथा साल है, जब टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ ईयर' दावेदारों की सूची में नरेंद्र मोदी को शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने बताया है कि वोटिंग में फिलहाल मोदी 11 फीसदी वोटों के साथ बाकी दावेदारों से काफी आगे हैं। खास बात यह है कि इस बार मोदी को बड़ी संख्या में अमेरिकी लोगों ने वोट दिया है। मोदी को कैलिफोर्निया से 17 फीसदी यस और न्यूजर्सी से 12 फीसदी यस वोट मिले हैं। जो कि ओबामा, ट्रम्प, मिशेल और हिलेरी के वोटों से काफी ज्यादा है। मिशेल ओबामा को वाशिंगटन डीसी से सबसे ज्यादा 8 फीसदी यस वोट मिले हैं। जूलियन असांज को रोड आईलैंड से सर्वाधिक 20 फीसदी यस वोट मिले हैं। ट्रम्प को ज्यादातर यस वोट उन राज्यों से मिले हैं, जहां उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी। ट्रम्प को अमेरिका से तीन फीसदी ज्यादा वोट यूरोप से मिले हैं। जबकि उम्मीद के विपरीत ट्रम्प को भारत से काफी कम वोट मिले हैं। यहां मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। यूरोप में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट 11 फीसदी यस वोट ब्लादिमिर पुतिन और 8 फीसदी यस वोट असांज को मिला है। सूची में हिलेरी क्लिंटन, एफबीआई के प्रमुख जेम्स कोमी, एपल के सीईओ टिम कुक, उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हैं। टाइम के मुताबिक नरेंद्र मोदी अक्टूबर में गोवा में हुए ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के कारण दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। यहां उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का निर्यातक देश कहा था। 
फिलहाल यह है स्थिति: 
  • नरेंद्र मोदी 18%
  • बराकओबामा 07%
  • डोनाल्डट्रम्प 07%
  • जूलियनअसांज 07%
  • ब्लादिमिरपुतिन 06%
  • व्हिसिलब्लोअर्स फिंट और मिक 06%
  • मिशेलओबामा 05% 
अच्छे या खराब कारणों से सुर्खियों में बने रहने वालों का होता है चयन: अमेरिकी मैगजीन टाइम 1927 से हर साल एक शख्स को पर्सन ऑफ ईयर का खिताब देती है। मैगजीन हर साल अच्छे या खराब कारणों से सुर्खियों में रहने वाले व्यक्ति की तस्वीर को अपने फर्स्ट पेज पर प्रकाशित करती है। इससे पहले दुनिया भर से लोग ऑनलाइन वोटिंग करते हैं। वे अपना वोट यस और नो में दे सकते हैं। सारे सर्वे और वोटिंग के बाद अंतिम फैसला टाइम मैगजीन के संपादकों द्वारा लिया जाता है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.