Thursday, December 8, 2016

शोध: 85% लोग सपने में भी स्कूल और किताबें देखते हैं

क्या कभी आप सपने में परीक्षा में फेल हुए हैं..? चोटिल हुए हैं..? शादी में शरीक हुए हैं..? ऐसा हो सकता है। हर कोई अक्सर नींद में सपने देखता है। लेकिन कौन से सपने ऐसे हैं, जिन्हें हम नींद में सबसे ज्यादा देखते हैं? अमेरिका के वैज्ञानिक ने इसका डेटाबेस बनाया है। इसमें दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सपनों को
शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा 85% लोग ऐसे हैं जो सपने में स्कूल, टीचर्स और स्टडी से जुड़ी चीजें देखते हैं। महिलाएं अधिकतर वही सपने देखती हैं, जिन्हें पुरुष देखते हैं। शोध में पाया गया कि सपने देखना अच्छा होता है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इस डेटाबेस को कैलिफोर्निया के बर्कले में रहने वाले डॉ. केली बुलकेली ने तैयार किया है। इसका नाम स्लीप और ड्रीम है। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमन सपनों की एनॉल्सिस रिपोर्ट भी जारी की है। 
किसी द्वारा हमला करना या खदेड़ना: महिलाऔर पुरुष सबसे ज्यादा ऐसे सपने देखते हैं। बचपन में ये सपने सबसे ज्यादा आते हैं। यह सपना भय को बताता है। 
स्कूल, टीचर्स और स्टडी: इसतरह के सपने वे लोग ज्यादा देखते हैं जो औपचारिक शिक्षा लेते हैं। ये सपने पढ़ाई छोड़ने के काफी वक्त बाद आते हैं। भाग्य में विश्वास करने वाले भी ऐसे सपने ज्यादा देखते हैं। रिसर्च में शामिल अधिकतर स्टूडेंट्स रहे। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.