Tuesday, January 24, 2017

28 जनवरी तक दिन में बढ़ेगी ठंडक और रातें होंगी गर्म, 29 को फिर सकती है धुंध

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। ठंड अब दिन में अधिक बढ़ने लगेगी, जबकि रात को सर्दी कम हो जाएगी। 28 जनवरी तक दिन ठंडे और रात गर्म रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
29 जनवरी को फिर से धुंध भी दस्तक दे सकती है। सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिमी हवा चलती रही। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यह पहाड़ों में दस्तक देने जा रहे पश्चिम विक्षोभ की वजह से हुआ है। सूर्य की चमक को देख सोमवार को लगा कि गर्मी के दिन गए हैं, लेकिन यह मौसम परिवर्तन से पहले की गर्मी का एहसास करा रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 97 दोपहर बाद 60 फीसदी आंकी गई। हवा का दबाव सुबह 9.8 डिग्री दोपहर बाद बढ़कर 11 डिग्री हो गया। सूर्य की चमक आम दिनों की अपेक्षा कम रही, क्योंकि दोपहर बाद आसमान में हलके शाम को गहरे बादलों ने दस्तक दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की कमी हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.