Sunday, January 22, 2017

मत्स्य विभाग भर्ती घोटाला में अब भिवानी के लिपिक पर गिरी गाज

मत्स्य विभाग में हुए भर्ती घोटाले से सरकार की किरकिरी के बाद विभाग के उन कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है, जिनके कारण घोटाला जगजाहिर हुआ। कुरुक्षेत्र में तैनात महिला लेखपाल कामनी देवी को
निलंबित करने के बाद अब भिवानी में तैनात लिपिक कुलदीप सिंह पर भी गाज गिरी है। निदेशक के आदेश पर उसे रिवर्ट कर जींद भेजा गया है। इसके साथ ही यह मामला फिर से गरमा गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। कुलदीप की मानें तो मत्स्य पालन विभाग में सरकार ने निदेशक को सेवानिवृत्ति के बाद एक साल की पुन: नियुक्ति कर 90 पदों पर भर्ती करने का जिम्मा सौंपा। मत्स्यक कम वॉचमैन पदों की भर्ती में ज्वाइनिंग से पूर्व ही विभाग के ही कर्मचारियों ने गड़बड़ी उजागर कर दी। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद सरकार ने भर्ती को रद कर दिया। मगर गड़बड़ी के मुख्य आरोपी रहे निदेशक व भर्ती कमेटी के अन्य सदस्यों पर कोई नहीं की गई। उल्टे गड़बड़ी उजागर करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई। कुरुक्षेत्र में तैनात लेखापाल कामनी देवी को निलंबित कर नारनौल स्टेशन दिया गया। बाद में बिना जांच किए ही उन्हें बहाल कर यमुनानगर भेज दिया। वहीं अब कुलदीप सिंह को रिवर्ट कर व्यवसायिक मत्स्यक के पद पर जींद गया भेजा है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.